चोरी की स्कूटी व बाइक समेत दो गिरफ्तार‌

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 जून। थाना सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे चोरी की स्कूटी व बाइक बरामद की गयी है। थाना पुलिस के अनुसार नवोदय नगर निवासी सिद्धार्थ व शिवलोक कालोनी निवासी राजीव ने बाइक व स्कूटी चोरी कर लिए जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थान से हिमांशु राठी पुत्र सुरेंद्र राठी निवासी टिकरी थाना दोघट जनपद बागपत उत्तर प्रदेश व रोहित पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम सुंदर नगर इस्लामनगर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिटी कॉलोनी हेतमपुर को चोरी किए गए वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एएसआई हरीशचंद्र शाह, एएसआई जगदीश रावत, हेडकांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल अनिल कंडारी व मनीष कुमार शामिल रहे।