नकदी व सट्टा पर्चा सहित दो सटोरिए दबोचे

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 जनवरी। नगर कोतवाली की खड़खड़ी पुलिस चैकी टीम ने छापामारी कर दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों विकास उर्फ विक्की पुत्र अमरनाथ नई बस्ती खड़खड़ी के कब्जे से 2470 रूपए की नकदी व सट्टा पर्चा तथा कमल पुत्र बुन्दी राम निवासी रामगढ़ नई बस्ती के कब्जे से 10010 रूपए की नकदी व सट्टा पर्चा बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चैकी इंचार्ज एसआई खेमेन्द्र गंगवार, हेडकांस्टेबल हरेंद्र सिंह व जितेंद्र शाह तथा कांस्टेबल मनोज कुमार व राजेंद्र सिंह शामिल रहे।