दो सट्टा कारोबारी गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 20 जनवरी। थाना कनखल अंतर्गत जगजीतपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई खेमेंद्र गंगवार ने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ छापामारी कर दो सट्टा कारोबारियों को सट्टा पर्चा व नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कुमार निवासी राजा गार्डन कनखल को जगजीतपुर अड्डे से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 2,190 रूपए व सट्टा पर्चा सहित गिरफ्तार किया गया। तरूण निवासी ग्राम पंजनहेड़ी को 2720 रूपए व सट्टा पर्चा सहित गिरफ्तार किया गया।

दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी के साथ कांस्टेबल सतेंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, जयपाल चौहान व पप्पू कश्यप शामिल रहे।