टू व्हीलर रेंटल एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार का गठन किया

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरि


हरिद्वार, 26 जून। टू व्हीलर रेंटल व्यवसायियों ने टू व्हीलर रेंटल एसोसिएशन आॅफ हरिद्वार का गठन किया है। उत्तरी हरिद्वार में एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान नवगठित टू व्हीलर रेंटल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें ब्रजेश उपाध्याय अध्यक्ष, मयूर गौतम महामंत्री, अमन यादव कोषाध्यक्ष, मनीष व नवीन कुमार संरक्षक तथा सौरभ आहूजा, नवीन पाहवा, रवि शोमी, सूरज कुमार, अजय कुमार, शशि रंजन, आयुष, मयंक, मनीष, अमन, जीतू, रवि जाटव, मयंक लूथरा, संजीव अग्रवाल, अनमोल सैनी, गगनदीप, मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, संजीव कुमार, जसवंत सिंह, राजेश कुमार, अभिनव को सदस्य मनोनित किया गया।

इस मौके पर नवनियिुक्त अध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय व महामंत्री मयूर गौतम ने कहा कि टू व्हीलर रेंटल एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार यात्रियों व टू व्हीलर रेंटल कारोबारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य करेगी। जिला प्रशासन से एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा। किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न होने नही दिया जायेगा। मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।