यूकेडी की जिला कार्यकारिणी घोषित:-देखे विडियो

Politics
Spread the love

कमल खडका

जिले में संगठनात्मक रूप से मजबूत होगा उत्तराखण्ड क्रांति दल-राजीव देशवाल

हरिद्वार, 11 जुलाई। उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल ने प्रशांत खुराना को जिला उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को जिला संगठन मंत्री तथा अनुज कुमार को आईटी प्रभारी मनोनीत किया है। डेंसो चौक स्थित कार्यालय पर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राजीव देशवाल ने कहा कि जिले में यूकेडी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सहित सभी चुनावों में उत्तराखण्ड क्रांतिदल प्रत्याशियों को पूरे दमखम से चुनाव लड़ाया जाएगा।

https://youtu.be/_hy7-2vzv78

व्यापारियों, मजूदरों, शिक्षकों, होटल व पर्यटन व्यवसायियों विभागीय कर्मचारियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। हरिद्वार जिले के किसानों को आजतक मूल निवासी नहीं माना गया है। जिस कारण प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाले लाभों से जनपद के किसान वंचित हैं। किसानों को दल से जोड़कर उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। दल के संरक्षक त्रिवेन्द्र पंवार सिंह पंवार ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही बारी बारी से प्रदेश की सत्ता संभाल रही भाजपा व कांग्रेस राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने मे नाकाम रही है।

https://youtu.be/PQtopfee8EM

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। चुनाव के पश्चात यूकेडी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में स्थापित होगा। इस दौरान सर्वोच्च सलाहकार समिति सदस्य पूर्व आईएएस एसएस पांगती, पीसी थपलियाल, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र वशिष्ठ, आशीष नौटियाल, सरिता पुरोहित, केन्द्रीय महामंत्री चैधरी बृजबीर सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री एमडी शर्मा, केंद्रीय प्रचार मंत्री दीपक गोनियाल, राजबीर पुण्डीर, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन सैनी् सत्य प्रकाश भट्ट, शशांक सिंह बिष्ट, सचिन चैहान, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *