अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री संजय सिंह व बहादराबाद मण्डल अध्यक्ष मनोज प्रालिया का भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने किया स्वागत

Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 26 दिसम्बर। जगजीतपुर भाजपा महामंत्री कार्यालय पर संजय सिंह को पुनः अनूसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री व मनोज प्रालिया को अनुसूचित मोर्चा बहादराबाद मण्डल का अध्यक्ष बनाये जाने पर बहादराबाद मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राणा के संयोजन में भाजपा पार्षदों ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए बहादराबाद मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राणा ने कहा कि संजय सिंह को पुनः अनूसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री व मनोज प्रालिया को अनुसूचित मोर्चा बहादराबाद मण्डल का अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

दोनों ही पदाधिकारी लगातार जनता के हितों में अपना योगदान देते चल आ रहे हैं। मनोज प्रालिया ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर जनता को सहयोग प्रदान करें। रानीपुर विधायक आदेश चौहान अपनी विधानसभा क्षेत्र का लगातार विकास कर रहे हैं। बिजली, पानी, सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने में विधायक आदेश चौहान निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।
अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि पार्टी हित में योगदान दिया जायेगा। जन समस्याओं के निराकरण में तत्परता से कार्य किये जायेंगे। पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। केन्द्र एवं राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिलाने का प्रयास किया जायेगा। अनुसूचित मोर्चे को मजबूती प्रदान करने के लिए कर्मठ युवाओं का शामिल किया जायेगा।
अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेल्लूराम प्रधान ने कहा कि बहादराबाद के विकास में विधायक आदेश चौहान भरपूर सहयोग कर रहे हैं। कुम्भ निधि से विकास कार्यों को नया आयाम दिया जा रहा है। उन्होंने दोनों मनोनीत पदाधिकारी जनता हितों अपना योगदान दें।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पार्षद विपिन शर्मा, पार्षद विकास कुमार, पार्षद लोकेश पाल, कमल प्रधान, अमित वालिया, समाजसेवी कमल राजपूत, सन्नी पारचे, विवेक कश्यप, पप्पू ठेकेदार, नीरज चंचल, पंकज दिवान, प्रदीप कुमार, पिंटू प्रधान आदि समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *