उत्तराखण्ड ओबीसी महासभा की महिला विंग गठित

Politics
Spread the love

तनवीर

अलका पाल अध्यक्ष तथा संगीता प्रजापति महामंत्री मनोनीत

हरिद्वार, 7 जुलाई। उत्तराखण्ड ओबीसी महासभा की महिला विंग का गठन कर अलका पाल को अध्यक्ष तथा संगीता प्रजापति को महामंत्री मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए महासभा के मुख्य प्रदेश संयोजक विजय सिंह पाल ने बताया कि राज्य में ओबीसी समाज के हितों को गति देने के लिए महिला विंग का गठन किया गया है। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय काशीपुर निवासी अलका पाल को अध्यक्ष तथा हरिद्वार निवासी संगीता प्रजापति को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

दोनो पदाधिकारियों को जल्द कार्यकारिणी का गठन करने एवं आॅनलाईन बैठक कर ओबीसी समाज के हितों एव उनकी समस्याओं से जुड़े तथ्यों का संकलन कर निदान और समाधान की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विजय सिंह पाल ने कहा कि समाज को गति देने में महिलाओं की प्रमुख भूमिका है। आर्थिक व शैक्षणिक रूप से पिछड़ा ओबीसी समाज अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। समाज को शैक्षिक व आर्थिक रूप से उन्नत बनाने में महिला विंग की प्रभावी भूमिका होगी। समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर कुरीतियों को दूर करने में भी महिला विंग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *