विडियो:-कांस्य पदक लेकर लौटी वंदना कटारिया का धर्मनगरी में हुआ स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया एशियन गेम में कांस्य पदक जीतने के बाद हर की पोड़ी पहुंचकर गंगा पूजा कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। श्री गंगा सभा द्वारा वंदना कटारिया का स्वागत कर गंगाजली प्रसाद वा मां की चुनरी भेंट की।

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, स्वागत मंत्री डॉक्टर सिद्धार्थ चक्रपाणि, गंगा सेवा दल के सचिव उज्ज्वल पंडित ने वंदना कटारिया के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहां कि वंदना कटारिया देश दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के खेल की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

एशियन गेम में कांस्य पदक लेकर लौटी वंदना कटारिया ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा। देश के लिए मेडल ला सके। टीमवर्क पर ही अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है। ओलंपिक गेम की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *