व्यापारी हितों के लिए एक मंच पर आएं व्यापारी नेता-सुनील सेठी

Business
Spread the love

हरिद्वार, 26 फरवरी। महानगर व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने व्यापारी नेताओं से व्यापारी एकता के लिए पदमुक्त होकर एक मंच पर आने की अपील की है। प्रैस को जारी बयान में सुनील सेठी ने कहा कि अलग अलग व्यापार मण्डलों में बंटे व्यापारी नेताओं को व्यापाक व्यापारी हित के लिए अपने पद छोड़कर एक मंच पर आना चाहिए। व्यापारियों का हित चाहने वाले सभी व्यापारी नेता एक मंच पर आएं और मतदान के जरिए व्यापारी अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करें। जिससे वास्तविक नेतृत्व सामने आ सकें। व्यापार मण्डलों में वर्चस्व की जंग के चलते आम व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। व्यापार मंडल की एकजुटता के लिए सभी को पदमुक्त होकर एक मंच पर आना चाहिए व्यापार मंडलो का राजनीतिकरण व्यापारियों के हित में ठीक नहीं है। व्यापारी चाहते हैं कि वे जनमत से स्वयं अपना नेता चुने। अगर ऐसा सम्भव नही हुआ और व्यापारी नेता पदमुक्त होकर एक मंच पर नही आते हैं तो जल्द ही प्रदेश व्यापार मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा