व्यापारियों ने किया लाईसेंस शुल्क लगाए जाने का विरोध

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार, 28 फरवरी। नगर पालिका शिवालिंकनगर नगर पालिका द्वारा लाईसेंस शुल्क लिए जाने के विरोध में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी बलविंदर सिंह को ज्ञापन दिया और शुल्क वापसी की मांग की। व्यापारियों ने लाईसेंस शुल्क वापस नहीं लिए जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दी। व्यापारी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की लाइसेंस शुल्क एक काला कानून है। देहरादून में भी लाईसेंस शुल्क लागू करने की कोशिश की गई थी। परंतु व्यापारियों के विरोध के बाद इसको वापस ले लिया गया। नगर निगम हरिद्वार में भी लाईसेंस शुल्क नहीं लिया जाता है।

इसके अलावा जिले की अन्य पालिकाओं में भी लाईसेंस शुल्क लागू नहीं है। केवल शिवालिक नगर पालिका मंदी के इस दौर में व्यापारियों पर ये काला कानून लगाना चाहती है। चौधरी ने कहा की किसी भी कीमत पर इस काले कानून को लागू होने नहीं दिया जाएगा। विकास के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही पूरे शहर के व्यापारियों की बैठक बुलाकर आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी। व्यापारी नेता समीर अग्रवाल और उपेन्द्र चैधरी ने कहा कि जब दूसरी नगर नगर पालिकाओ में यह शुल्क लिया जाएगा। तब हम सभी व्यापारी यह शुल्क देंगे पर केवल एक पालिका व्यापारियों से लाईसेंस शुल्क लिया जाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक प्रदेश में दो तरह के कानून नहीं चलने दिए जाएंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, नीरज सिंघल, विवेक, शिशिर, सूरज बाथ, संजीव कुमार, विपिन राणा, जावेद, विपिन, निशीथ गर्ग, निखिल कुमार, इरशाद, अवधेश कुमार, कीर्ति, केशव अग्रवाल, भानु अग्रवाल व निमित कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *