व्यापारियों ने कोरोना वायरस से बचाव को मास्क बांटे

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

वायरस से बचाव को सतर्कता बरतें-अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह                                               

हरिद्वार, 8 मार्च। महानगर व्यापार मंडल ने होली मनाते समय कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता बरतने की अपील की है। व्यापार मण्डल की और से व्यापारियों को मिठाई के साथ मास्क भी बांटे गए। खड़खड़ी में महानगर व्यापार मंडल के संयोजन में अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह एवं व्यापार दमंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने खड़खडेश्वर देश मे कोरोना वायरस की दहशत को देखते हुए इससे बचाव व रोकथाम के लिए राहगीरों को एवं व्यपारियो के प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें तिलक लगाकर होली की शुभकामनाओ के साथ साथ मास्क वितरित किए। सुनील सेठी एवं अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने लोगो से अपील की है कि हाथों को सेनेटाइजर से धोएं ओर किसी भी रूप में अपवाहों पर ध्यान न देते हुए ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करें। इस बीमारी से बचाव के प्रति सभी का जागरूक होना आवाश्यक है।

हरिद्वार पर्यटन नगरी है जहाँ देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। जिसे देखते हुए ज्यादा सावधानी की जरूरत है। खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा एवं महामंत्री दीपक मेहता ने कहा कि होली जैसे पर्व पर लोगो को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बड़े स्तर पर होली मिलन समारोह न करने का फैसला लेते हुए वायरस से बचाव के लिए लोगो को जागरूक करने का फैसला लिया। उन्होंने सभी से सिंथेटिक रंगों का प्रयोग ना करने व नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।

इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप सडाना, पार्षद अनिल वशिष्ट, प्रीतम सिंह, शिवशक्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, सुनील कौशिक, हिल बाईपास व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल, प्रमोद गिरी, पार्षद कन्हिया खेवड़िया, अनिल वशिष्ट,अधीर कौशिक, मनोज महंत, बिटू शास्त्री, विनोद गिरी, ऋषभ वशिष्ठ, आकाश भाटी, अजय वाधवा, दीपांशु विद्यार्थी, अनुज गुप्ता, मनोज कुमार आदित्य, भूदेव शर्मा, रविन्द्र चैहान, पंकज सुखीजा, सोनू सुखीजा, अनुज सिंघल, विशाल मलिक, धर्मपाल प्रजापति, मनीष धीमान, अशोक वर्मा, गगन कालरा, बिटू शास्त्री, आनंद सागर, पंकज माटा, तरुण व्यास, दीपक पांडेय, अरिहंत जैन, रविन्द्र चैहान, गणेश शर्मा, राजू सेठी, मनोज कुमार, प्रमोद पाल, पंकज  शर्मा, पंकज सुखीजा आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *