वेंडिंग जोन में आग लगने से पांच दुकानें जली

Haridwar News
Spread the love

राजेश


हरिद्वार, 9 मार्च। रोड़ीबेलवाला स्थित वेंडिंग जोन में दुकानों में आग लगने से पांच दुकानें जलकर राख हो गयी। दुकानों में रखा लाखों का सामान भी जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है

गुरूवार को रोड़ीबेलवाला में हाथी पुल के समीप नगर निगम द्वारा फेरी नीति के तहत स्थापित वेंडिंग जोन में एक चाय की दुकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर रोड़ी बेलवाला चैकी पुलिस, दमकल और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच दुकानें ओर दुकानों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।

मां भागीरथी लघु व्यापारी रेड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजुल तोमर ने सभी पीड़ित दुकानदारों को एक-एक लाख रूपए मुआवजा और फाईबर के बजाए लोहे के खोखे दिए जाने की मांग की है। मंजूल तोमर ने कहा कि फाईबर के खोखों के स्थान पर यदि लोहे के खोखे होते तो नुकसान कम होता। इसलिए सभी लघु व्यापारियों को फाईबर के बजाए लोहे के खोखे दिए जाएं।