विभास सिन्हा बने शिवालिक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 22 जून। विभास सिन्हा को प्रदेश व्यापार मण्डल की नवगठित इकाई शिवालिक नगर व्यापार मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ज्वालापुर कोतवाली रोड़ व्यापार मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ऋषभ शर्मा व अशोक उपाध्याय को महामंत्री तथा अमितोष त्यागी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि समीर अग्रवाल उपाध्यक्ष, गोविन्द चौधरी, रवि वर्मा, शंकर चौधरी सचिव, आकाश सैनी, विवेक चौहान, सुनील चैधरी प्रचार मंत्री, उपेन्द्र चौधरी सह प्रचार मंत्री, विवेक गुप्ता संगठन मंत्री संजय गुप्ता, गौरव सेठी, मयंक, महेश, सुमित पाल सिंह व आजम सलमानी को संरक्षक संजीव गुप्ता, अरुण दुबे, शमशेर व रविकान्त गुप्ता को बनाया गया है। नवगठित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कुछ लोग व्यापार मण्डल की ताकत को कमजोर करने में लगे हुए है। वहीं प्रदेश व्यापार मण्डल व्यापारियों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। राजनीति लोगों को व्यापार मण्डल का पदाधिकारी बना कर व्यापार मण्डल का राजनीतिकरण करने में लगे हुए हैं। जबकि प्रदेश व्यापार मण्डल व्यापारी को ही व्यापार मण्डल की जिम्मेदारी देकर व्यापारियों की ताकत को मजबूत कर रहे हैं। इसलिए सभी वर्ग के व्यापारी प्रदेश व्यापार मण्डल के जुड़ रहे है।

प्रदेश व्यापार मण्डल आम व्यापारियों की आवाज बन चुका है। संरक्षक मनोज सिंघल व ठाकुर रतन सिंह ने कहा की लाॅकडाउन में प्रदेश व्यापार मण्डल ने ही व्यापारियों को समस्याओं को पुरी एकजुटता के साथ उठाया है। संगठन लगातार व्यापारी हितो के लिए संघर्ष कर रहा है। संरक्षक संजय पालीवाल व प्रदीप चौधरी ने कहा कि अपनी कार्यशैली के चलते व्यापार मण्डल व्यापारियों की पहली पसन्द बना हुआ है। संगठन प्रदेश के सभी  व्यापारियों को बिना किसी भेदभाव के साथ ले कर चल रहा है। नवगठित व्यापारियों को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप व जिला महामंत्री विशाल गर्ग ने कहा की व्यापारियों की ताकत वापस लाने का काम प्रदेश व्यापार मण्डल करेगा।

नवनियुक्त शिवालिक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष विभास सिंन्हा ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी एकता व हितों को बनाए रखने के लिए काम किया जाएगा। इस दौरान राम अरोरा, जिला महामंत्री तेज प्रकाश साहू, राजन कोशिक, युवा जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोरा, गौरव मेहता, महेश प्रताप राणा, संजीव वर्मा, कोमल सिंह, जगदीश, कुलवंत, विक्रम, सुनील गाबा आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *