भाजपा में शामिल हुए लोजपा कार्यकर्ता

Haridwar News Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 22 जून। लोकजनशक्ति पार्टी के कई कार्यकर्ता विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हो गए। जगजीतपुर क्षेत्र की शांतिपुरम कालोनी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए लोजपा कार्यकर्ताओं को विधायक आदेश चैहान ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विधायक आदेश चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है।

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है। जिसमें समाज के सभी वर्गो के हित सुरक्षित हैं। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार लगातार बढ़ रहा है। पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सफलता पूर्वक कोरोना को हराने में कामयाब होगा। अर्जुन सिंह ने कहा कि जनता के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

विधायक आदेश चैहान का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विधायक आदेश चैहान की कुशल नीतियों के चलते जगजीतपुर क्षेत्र को विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा में शामिल होने वालो में अर्पन कुमार, नवनीत गौड़, ओम प्रकाश, शुभम कुमार, नरेश धीमान, हरिराय सिंह, संतोष देवी, देवेंद्री देवी, रश्मि देवी, आरती चैधरी, संदीप असवाल, हरिनाथ आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पार्षद नागेंद्र राणा, पार्षद मनोज परालिया, पार्षद विकास कुमार, पार्षद लोकेश पाल, कमल प्रधान, मास्टर प्रदीप, विपिन शर्मा, अजय बबली, कमल राजपूत, नीरज चंचल, सन्नी पारचे, अमित वालिया, मनोज चैहान, अशोक सिंह, अनुज त्यागी, पंकज धीमान आदि ने भी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *