नगर विधायक मदन कौशिक ने किया संत रविदास को नमन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


संत रविदास ने दिया कुरीतियों और सामाजिक विषमताओं के खिलाफ संदेश-मदन कौशिक
हरिद्वार, 5 फरवरीं। परम संत गुरु रविदास महाराज की 646वीं जयंती के अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने ज्वालापुर स्थित रविदास चौक पर गुरू रविदास महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि संत रविदास ने समाज में फैली कुरीतियों और सामाजिक विषमाताओं के खिलाफ संदेश को जन जन तक पहुंचाया। उनका मानना था कि सभी मानव एक हैं। सबमें एक ही जीव वास करता है। इसलिए मनुष्य को जाति पाति की भावना का त्याग कर मानव कल्याण के लिए समर्पित होना चाहिए।

सभी को उनकी शिक्षाओं तथा आदर्शो पर चलते हुए आदर्श समाज बनाने में सहयोग करना चाहिए। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्याममल कुमार ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता भाईचारे और आपसी प्रेम पर चलने की प्रेरणा देता है। सभी को उनके आदर्शो और जीवन दर्शन को आत्मसात करना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल राठौर ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देने वाले संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज महान संत थे। उनके उपदेश और शिक्षाएं प्रत्येक काल में प्रासंगिक रहेंगी।

इस अवसर पर विजय पाल सिंह, अरुण सिंह, निशा पुंडीर, नेपाल सिंह, संतोषी देवी, राजेश देवी, रामबाबू सिंह, राजेश चंचल, धर्म सिंह, राजेंद्र कटारिया, महेश उनियाल, कमल उनियाल, ललित वेरी, बलराम सिंह राठौर, विशाल गर्ग, राजकुमार अरोड़ा, प्रदीप मेहता, आकाश चैहान, अनुराग मिश्रा, अनुज रसूलिया, नितिन कटारिया, देव कुमार, सुमित कुमार, विशाल खैरवाल, सतीश कुमार, जोगेंद्र राठौर, अशोक चतुर्वेदी, जुगल राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *