विधायक रवि बहादुर ने शुरू कराया सड़क निर्माण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 नवम्बर। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों के साथ फीता काटकर ग्राम सुल्तानपुर मजरी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि पिछले कई सालों से सड़क खस्ताहाल थी। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात में सड़क पर पानी भरने से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता था।

खासतौर पर स्कूल कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं का भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क बनने से ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका लक्ष्य है। इस दौरान अनुराग वर्मा, आकाश वर्मा, अख्तर अली, ओमवीर, सोहनवीर वर्मा, राजेश आदि सहित कई लोग मौजूद रहे।