विधायक रवि बहादुर के संयोजन में तीन सौ कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Politics
Spread the love

तनवीर

आने वाला समय कांग्रेस का है-यशपाल आर्य
कांग्रेस ने बिना भेदभाव के देश का विकास किया-हरीश रावत


हरिद्वार, 15 अक्तूबर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस ही देश में खुशहाली लाने का काम करती है। जनता भी इसे समझ चुकी है। यशपाल आर्य आर्यनगर स्थित एक बैंकट हाॅल में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर के संयोजन में आयोजित कांग्रेस के सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बीजेपी व भीम आर्मी छोड़कर आए तीन सौ से अधिक युवाओं और महिलाओं ने विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार कही खो गई है। काम के बजाय दिमाग में आई सोच का प्रचार किया जा रहा है। जिसका ना कोई ड्राफ्ट तैयार होता है। ना ही उस काम को किया जाता है। केवल उत्तराखंड की जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने के लिए फर्जी प्रचार किया जा रहा है। आमजन को यह बात समझने की और समझाने की आवश्यकता है कि बीजेपी के झूठ से उत्तराखंड बर्बाद हो रहा है।

आर्य ने कहा कि कांग्रेस में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने हरिद्वार के लोगों को सुविधाएं दी। जबकि बीजेपी के सांसदों और विधयाकों ने सिर्फ अपने और अपनों के लिए काम किया। यही परिपाटी बीजेपी शासित सभी राज्यों और केंद्र में चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बिना किसी दुर्भावना के लिए देश का विकास किया। जिसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिला। कांग्रेस यह विचार देश और समाज से नफरत दूर करता है। जबकि भाजपा के शासन में पिछले 9 सालों में देश को झूठे भाषण और झूठे आंकड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले युवाओं और महिलाओं का स्वागत करते हुए हरीश रावत कहा कि उनका योगदान देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण होगा। पूर्व मंत्री किरनपाल वाल्मीकि ने कहा कि हरिद्वार की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीदों से देख रही है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस को जिताने के लिए काम करना होगा। विधायक ममता राकेश ने कहा कि कांग्रेस विधायक अपने क्षेत्र में सबसे अधिक कार्य कर रहे है। जबकि भाजपा विधायकों के क्षेत्र में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भटक रहे हैं।

इस अवसर पर कलियर विधायक फुरकान अहमद, मेयर अनिता शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, संजय अग्रवाल, इरशाद अली, हिमांशु बहुगुणा, अनिल भास्कर, अशोक उपाध्याय, अशोक शर्मा, संतोष चौहान, विमला पांडेय, फुरकान अली एडवोकेट, विभाष मिश्रा, अंजू द्विवेदी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *