हिमालचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में विधायक रवि बहादुर के पर्यवेक्षण वाली पांच से चार सीटों पर मिली कांग्रेस को जीत

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 9 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने पूर्ण बहुमत के साथ मिली जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल बताते हुए मतदाताओं का आभार जताया है। बृहष्पतिवार को हुई हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतों की गणना में 68 सीटों वाली विधानसभा में 40 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। चुनाव में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सोलन जिले की 5 सीटों नालागढ़, दून, सोलन, अर्की और कसौली का पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। पांच में से चार सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए हैं। जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने पर विधायक रवि बहादुर ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि आलाकमान द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे पूरी निष्ठा से निभाया। सोलन जिले में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया। उन्होंने कहा कि बतौर पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी प्रत्याशियों के लिए बहुत मेहनत की गई। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से हिमाचल प्रदेश की सम्मानित जनता ने सोलन जिले की 5 में से 4 पर कांग्रेस प्रत्याशियों अर्की से संजय, दून से रामकुमार, सोलन से कर्नल धनीराम शांडिल्य और कसौली से विनोद सुल्तानपुरी को जिताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से किए वादे पूरे करेगी। बीजेपी के शासन से जनता त्रस्त है।

बीजेपी सिर्फ गुजरात में जीती, दिल्ली एमसीडी और हिमाचल प्रदेश उसके हाथ से निकल गया। जनता कांग्रेस पर पुनः अपना विश्वास जता रही है। हिमाचल चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली सबसे बड़ा मुद्दा था। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तर्ज हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के वादे को पूरा किया जाएगा। भाजपा सरकार विपक्ष और जनता की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। जनता राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा से जुड़ रही है। अन्य प्रदेशों में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। हिमाचल प्रदेश की जनता ने बदलाव कर दिया है। 2024 में केंद्र में भी बदलाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *