प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश-विदित शर्मा

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 13 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कनखल मंडल, मध्य हरिद्वार मंडल व सप्तऋषि मंडल के कार्यकर्ताओं ने शिव मूर्ति से सुशासन बाइक यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा व मंडल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्षो के कार्यकाल में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए आवास योजना, स्मार्ट सिटी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है।

मंडल अध्यक्ष विकास विक्की व मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया ने कहा कि 8 सालों में जनता से किए गए सभी वादों को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया है। धारा 370, तीन तलाक जैसे मुद्दो पर उल्लेखनीय कार्य किया।

8 सालों में सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। जबकि कांग्रेस की सरकार बनती बाद में थी। भ्रष्टाचार पहले होता था। मोदी ारकार ने गरीब कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। जनधन योजना के तहत गरीबों के खाते खुलवाए। उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को राहत दी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु विद्यार्थी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर सभी नौजवान साथियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री आकाश चौहान, मंडल महामंत्री निकुंज शर्मा, सुशांत भट्ट, सोनू लाला, अनमोल, अनिमेष, दीपक सैंडी, अंश मल्होत्रा, कपिल वालियान, प्रथम सारस्वत, अभय कौशिक, दीपक कुमार, सान,ू अविनाश, नितिन कुमार, जयप्रकाश, नितिन कुमार, शिवम शास्त्री, अरविंद, लक्ष्मण, अभिनव, धीरसिंह दीक्षित, प्रमोद, सचिन, पुष्पेंद्र जोशी, अनिल, ऋषभ, तरुण अग्रवाल, सनी गिरी, नमन शर्मा, मंगल, शिवम ठाकुर, शिवा, मयंक, कृष, राहुल राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *