किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है भाकियू किसान उत्थान-इरशाद अली

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 13 जूल। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के जमालपुर रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इरशाद अली की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 70 सालों के बाद भी किसानों की दशा और दिशा में खास सुधार नहीं हुआ है। देश का पेट भरने वाले किसान आज भी भुखमरी के कगार पर है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों को लेकर उदासीन नजर आ रही है। ऐसे में किसानों को एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड में संगठन किसानों का प्रमुख संगठन होगा। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संगठन हर स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि वास्तव में किसानों की चिंता करने वाला संगठन भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान ही है। देश में किसानों को लेकर बनाए गए तमाम संगठन राजनीति की भेंट चढ़ गए हैं। किसानों को अपने वजूद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा है कि वे अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूती की ओर अग्रसर करने का प्रयास करेंगे। देश के आखिरी कोने में बसे हुए किसान को भी लाभ देने के लिए संस्था संकल्पबद्ध है।

राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी यशपाल सिंह व जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि जमालपुर क्षेत्र में खोखरा स्थान के समीप प्राचीन मंदिर और तालाब की भूमि पर असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर रखा है। जिसकी शिकायत एसडीएम व जिला अधिकारी से की गयी है। यदि जल्द से जल्द मंदिर व तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मंदिर और तालाब की भूमि पर किसी भी हाल में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर डा.विजेंद्र चैहान, विनोद कुमार, शाहनवाज शाह, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, शहीद हसन, मुकेश कुमार, साकिर, आरिफ अंसारी, सरफराज प्रधान, पवन त्रिपाठी, विकास कुमार, नाजिम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *