विकास तिवारी बने भाजपा के प्रदेश सह मीडिया संयोजक, हरिद्वार में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार,: भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ हरिद्वार के पूर्व जिला महामंत्री विकास तिवारी को प्रदेश मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा घोषित इस नई टीम में हरिद्वार के विकास तिवारी को अहम स्थान मिलने से जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका:

विकास तिवारी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं और अपने जुझारू स्वभाव और संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी और इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा और पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला।

प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया:

नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, कि संगठन में नई ऊर्जा और जोश लाने के लिए यह टीम बनाई गई है। उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में निष्ठा से जुटेंगे।

क्या बोले विकास तिवारी:

प्रदेश मीडिया सहसंयोजक बनाए जाने पर विकास तिवारी ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। मीडिया विभाग पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है, और मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और सक्रियता से निभाऊंगा।

कार्यकर्ताओं में उत्साह:

हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास तिवारी की नियुक्ति को युवाओं को संगठन में मौका देने का सही संदेश बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह नियुक्ति संगठन को और अधिक मजबूत करेगी।

जिले में उत्सव का माहौल:

विकास तिवारी की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन ने पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नई टीम पार्टी की नीतियों और योजनाओं को और प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएगी।