डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के होली महोत्सव में हास्य कवियों ने बांधा समा

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी
प्राकृतिक रंगों से मनाएं होली-सुरेंद्र भटेजा
हरिद्वार, 24 मार्च। रंगों के पर्व होली के नजदीक आने के साथ ही शहर में होली महोत्सव की धूम शुरू हो गयी है। बुधवार को हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की ओर से ज्वालापुर में आयोजित होली महोत्सव व हास्य कवि सम्मेलन का उद्घाटन वरिष्ठ व्यापारी नेता व समाजसेवी दाऊदयाल अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, महामंत्री संदीप वैष्णव व तरूण भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में टीवी कलाकारों द्वारा हास्य रस से सराबोर कविताओं को पाठ कर उपस्थित दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में सम्मिलित व्यापारियों व अतिथीयों ने एक दूसरे के साथ जमकर फूलों की होली खेली। सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए दाऊदयाल अग्रवाल व राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि हास्य व रंगों का त्यौहार होली आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर होली के पर्व को मनाएं। परंपरागत तरीके से पर्व की खुशीयों को साझा करना चाहिए। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के सदस्य सद्भावना के रूप में होली महोत्सव मनाते चले आ रहे हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा व महामंत्री संदीप वैष्णव ने कहा कि आपसी भाईचारे व प्रेम सद्भावना को दर्शाने वाले होली पर्व पर मतभेद भुलाकर एकता का परिचय देना चाहिए। संस्कृति को दर्शाने वाले पर्व की विशेषताओं को युवाओं से साझा करें। विशेषकर होली के पर्व पर प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें। पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन परिवारों में आपसी भाईचारे व एकता को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है।

होली पर्वो की महत्ता को दर्शाने का अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए होली मनाते समय कोरोना का ध्यान अवश्य रखें। इस दौरान हास्य कवि रसिक गुप्ता, सीमा वैष्णव डोभाल, मंजू रसिक, विनोद पाल, विनोद ग्रोवर, जितेंद्र प्रीतम, केके राजस्थानी, मनोज ठाकुर, गुड्डु शादीशुदा आदि ने होली पर चुटीले हास्य व्यंग्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल, यशपाल मक्कड़, वीरेद्र चड्ढा, सुनील अरोड़ा ने सभी अतिथीयों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेश साहनी, अतुल गोयल, रूपेश गोयल, संजय बजाज, शलभ गोयल, शुभम अग्रवाल, संजय खुराना, दीपक कंसल, अभिषेक, शशी मनचंदा आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *