पंचायत चुनाव में छाप छोड़ेगी आम आदमी पार्टी-नरेश शर्मा

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 12 जुलाई। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने हरिद्वार में होने वाले तीन स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं का दावा है कि पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूती से अपनी आप छोड़ेगी और बड़ी संख्या में आप समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने समर्थकों के साथ मंगलवार को जमालपुर कला, जगजीतपुर, कटारपुर, धनपुरा, गोविंदगढ,़ शिवगढ,़ दुर्गागढ़ सहित कई गांवों में ग्रामीणों से पंचायत चुनाव पर चर्चा की।

नरेश शर्मा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी केवल उन्हीं लोगों को चुनाव लड़ाएगी जो ग्रामीण परिवेश में रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर डरी हुई है। इसी के चलते लंबे समय तक चुनाव नहीं कराए गए। जो ग्रामीण क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि चर्चा है कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता जो विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अब अपनी जमीन खिसकती देखकर पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं।

यदि ऐसा होता है तो यह ग्रामीण क्षेत्र में रहकर लोगों की सेवा करने वाले लोगों का हक छीनने की कोशिश होगी, जो उचित नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आग्रह भी किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग, खालिद हसन, मनोज कश्यप, पंकज कुमार, गौरव कुमार, मास्टर चांदमल, नरेश कुमार, संदीप कुमार, अंकुर बागड़ी डा.जातिराम आदि शामिल रहे।