विवान फाउंडेशन ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


सरकार कर रही बालिकाओं का सम्मान-मदन कौशिक
पांच बालिकाओं की शिक्षा का खर्च का उठाएगा विवान फाउंडेशन-वर्षा चौहान

हरिद्वार, 2 अप्रैल। विवान फाउंडेशन की और से आयोजित जय हिंद हयूमैनिटी अवार्ड समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान कर रहे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की और से पांच बालिकाओं की शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा भी की गयी। ज्वालापुर स्थित बेंकट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक मदन कौशिक, स्वामी आदि योगी महाराज, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष वर्षा चौहान व सचिव नीलिमा ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान देश भर में चला रहे हैं। बालिकाओं को उचित सम्मान देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को समान रूप से शिक्षा के अवसर प्राप्त होने चाहिए। सामाजिक गतिविधियों में जो लोग अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। उनको सम्मानित करना प्रशंसनीय है। स्वामी आदि योगी महाराज ने कहा कि आदि अनादि काल से महिलाओं को देवी की संज्ञा दी गयी है। भारतवर्ष में महिलाएं देवी के रूप में पूजी जाती हैं।

महिलाओं का सम्मान प्रत्येक घर परिवार में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रही हैं। विवान फाउंडेशन के आयोजकों द्वारा सामाजिक सहभागिता में अपनी भूमिका निभाने पर सम्मानित किया जाना उनके उत्साह को बढ़ाने जैसा है। समाजसेवी डा.विशाल गर्ग व पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि निस्वार्थ सेवा से मानव उत्थान में अपना योगदान दिया जा सकता है। बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन में धामी सरकार की जितनी भी प्रशंसा की जाए। उतना कम है।

नवरात्र महिलाओं को समर्पित किया जाना। महिलाओं के सम्मान में बड़ी घोषणा है। फाउंडेशन की अध्यक्ष वर्षा चौहान व सचिव नीलिमा ठाकुर ने कहा कि धर्मनगरी के अलावा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का काम फाउंडेशन कर रहा है। महिलाएं कई रूपों में समाजसेवा में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि विवान फाउंडेशन शिक्षा के साथ बेटियों के सरंक्षण में योगदान कर रहा है। बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलें। इसके लिए फाउंडेशन ने पांच बालिकाओं की शिक्षा का खर्च उठाने का निर्णय भी किया है।

इन्हें किया गया सम्मानित- यातायात पुलिसकर्मी कल्पना गहलौत, यातायात पुलिस के अपर उपनिरीक्षक नवीन त्यागी, डिजिटल वालिंटियर हरिद्वार पुलिस राजकुमार वाधवा व नवीन शर्मा, अर्चना सक्सेना अध्यक्ष स्वामीनारायण सेवा मिशन, रजनी वालिया अध्यक्ष रुद्रांश जन सेवा ट्रस्ट, मिनीपुरी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम अखाड़ा, राखी चौहान जिला अध्यक्ष परशुराम अखाड़ा, कुशल श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, डा.पवन कुमार महामंत्री श्री मां गंगा शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट, मनीषा सूरी समाजसेवी एवं पत्रकार, रोजित सैनी, मेकअप आर्टिस्ट लक्सर, डा.अनु शर्मा, नवीन चैहान, . धर्मेन्द्र सिंह चैहान, रचित राजपूत, विकास कुमार पार्षद, राहुल राही, सुप्रिया शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह चैहान, गोविंद वाधवा, रेनू सूद, सोनाली शर्मा समाजसेवी, अली खान। इस अवसर पर जगदीश लाल पाहवा, अमित सैनी, महेन्द्र सिंह राणा, मनोज त्यागी, निर्मला ऊन्याल, डा.सरिता अग्रवाल, विश्वास सक्सेना, स्वामी वेदजी महाराज, शक्ति चैहान, धर्मेन्द्र चैहान, कुलदीप वालिया सहित बड़ी सख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *