विडियो:-हरिद्वार जिले के 14 निकाय क्षेत्रों में मतदान जारी, और जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का लिया जाएगा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार जिले के 14 निकाय क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिलाधिकारी एसएसपी लगातार सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

जिले के निकाय क्षेत्रों को तीन सुपर जोन, 18 जोन और 49 सेक्टरों में बांटा गया है। हरिद्वार जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। दोनों अधिकारियों ने हरिद्वार की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं। मतदाताओं में अपने प्रतिनिधि चुनने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।