व्यापारियों ने सौंपा सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन

Business Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 11 जुलाई। शिवालिक नगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष विभास सिन्हा के नेतृत्व में सहायक श्रमायुक्त एससी आर्य को ज्ञापन देकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने तथा साप्ताहिक बंदी के दौरान बाजारों में सेनेटाइजेशन न कराए जाने की शिकायत की। सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार व् प्रशासन ने जो दिशा निर्देश तय किये हैं। शिवालिक नगर के व्यापारी समस्त निर्देशों का पालन करते हुए ब्रहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी कर प्रशासन का पूरा सहयोग किया।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार साप्ताहिक बंदी में नगर पालिका को पूरे बाज़ार को सेनेटाइजेशन करना चाहिए था। परन्तु शिवालिक नगर में बंदी के दोरान कही भी सेनेटाईजेशन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी के दिन पूरे बाज़ार में कीटनाशक का छिडकाव कराया जाए। जिससे कोरोना वायरस से बचाव तथा साप्ताहिक बंदी का सद्पयोग हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में ऋषभ शर्मा, रवि वर्मा, सर्वेश, विमल कलसी, हिमांशु महेश्वरी आदि शामिल रहे।