व्यापारियों ने दुकानों पर लहराए काले झण्डे

Business
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 8 सितम्बर। प्रदेश व्यापार मण्डल की महानगर इकाई के आह्वान पर अपनी मांगां को लेकर व्यापारियों ने दुकानो पर काले झंडे लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से दावा किया गया है कि लॉकडाउन अवधि के बिजली, पानी के बिल व स्कूल फीस माफी तथा कोरोना काल में मंदी का सामना कर रहे व्यापारियों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर हरिद्वार, रानीपुर, ज्वालापुर, कनखल, लक्सर, रुड़की सहित जिले मे पांच हजार दुकानों पर काले झंडे लहराए गए।

प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने विरोध प्रदर्शन के लिए व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य बंनने के बाद व्यापारियों की ओर से कभी इतने बड़े स्तर पर विरोध नहीं किया गया। व्यापारियों के इस विरोध ने साबित कर दिया है कि व्यापारियों की हालत खराब है। व्यापारी सरकार से मदद चाहते हैं। आज पूरे जनपद के व्यापारी प्रदेश व्यापार के साथ मिलकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मांगे पूरी होने तक प्रदेश व्यापार मण्डल संघर्ष जारी रखेगा। चौधरी ने कहा कि कुम्भ को लेकर सरकार ने व्यापारीयो से अभी तक कोई वार्ता नहीं की है। कुम्भ का स्वरूप कैसे होगा ये सरकार, संत और व्यापारी मिलकर तय करेंगे। सरकार को अकेले कोई फ़ैसला नहीं करना चाहिए। व्यापारियों की स्थिति चौराहे पर खड़े होने लायक हो गयी है। व्यापारियों के सामने परिवार का भरण पोषण तक की समस्या उत्पन्न हो गयी है। सरकार को व्यापारियों की मांगों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट व महामंत्री सुमित अरोरा ने कहा कि शहर में आज दुकानो पर ताले लटके हुए हैं। हरिद्वार का व्यापारी पूरी तरह यात्री पर निर्भर है। लेकिन मार्च से अब तक यात्री नहीं आ रहे हैं और आगे कुम्भ होने की भी कोई उम्मीद नहीं है। कारोबार नहीं चलने की वजह से व्यापारी की हालत आर्थिक रूप से बहुत कमज़ोर हो गई है। ऐसे में सरकार को आगे आकर व्यापारियों की मदद करनी चाहिए। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि यदि अब भी सरकार न मांगे नहीं मानी तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

संरक्षक राकेश बजरंगी, प्रदीप चौधरी, सुरेश भाटिया, ठाकुर सुरेश सिंह, मनोज सिंघल, मुकेश भार्गव, राजन कौशिक, पूर्व शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, ज़िला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, युवा ज़िला अध्यक्ष अनुज सिंह, शहर अध्यक्ष शिवालिंक नगर विभास सिन्हा, शहर अध्यक्ष श्रवण गुप्ता,ज़िला महामंत्री विशाल गर्ग, तेजप्रकाश साहू, लकसर से मनोज वर्मा, आशीष अग्रवाल, रुड़की से अमित गर्ग, अजय अरोरा, जतिन हाण्डा, ओमप्रकाश शर्मा, राम अरोरा, कुलवंत चड्ढा, विरेंद्र शर्मा, बिलाल, सुहेल, अनिल तेश्वर, विनीत चौहान, कोमल सिंह, मोहित चौधरी, मनमत भाटिया, समीर अग्रवाल, अशोक उपाध्याय,सुधीश, दीपक गोनियाल, कमल अरोरा, सुनील प्रजापति, अशोक गिरि, गंगा शरण चंदेरिया, पंकज सवन्नी, दीपक नेगी, राजीव शर्मा, पुनीत गोयल,सुनील काँगड़ा, विजय धीमान, अरविन्द चौधरी, संजीव कुमार व सुरेश मखीजा आदि ने विरोध प्रदर्शन सफल बनाने के लिए व्यापारियों को धन्यवाद दिया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *