विडियो :-व्यापारियों ने की मनसा देवी रोपवे संचालन शुरू करने की मांग

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका


जल्द रोपवे संचालन शुरू नहीं हुआ तो आमरण करेंगे व्यापारी-नीरज सिंघल
हरिद्वार, 1 अगस्त। व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदर्शन कर सरकार से मनसा देवी रोपवे जल्द खोलने की मांग की है। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के जिलाअध्यक्ष डा.नीरज सिंघल ने कहा कि पिछले 4 महीनों से रोपवे सेवा बंद है। कोरोना की मार से हरिद्वार का व्यापारी पहले ही आहत है। कुम्भ और कावड़ मेला सरकारी उदासीनता का शिकार हो गए। अब रोपवे सेवा को भी बंद कर दिया गया है।

जिसके कारण स्थानीय व्यापारी वर्ग तो परेशान है ही हजारों आस्थावान श्रद्धालु मां मनसा देवी के दर्शन करने से वंचित भी हो रहे हैं। रोपवे सेवा बंद होने से चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ। आजीविका के लिए रोपवे के संचालन पर निर्भर नारियल प्रसाद बेचने वाले हजारों परिवार भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। सिंघल ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर रोपवे सेवा संचालित करने की अनुमति शासन और प्रशासन द्वारा नहीं प्रदान की गई तो पहले सांकेतिक धरना उसके बाद आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा।

जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा विगत 40 वर्षों से उषा ब्रेको कंपनी सफलतापूर्वक मनसा देवी रोपवे का संचालन कर रही है। रोपवे सेवा से हजारों परिवार को रोजगार मिला। आसपास के क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान है। रोपवे सेवा बंद होने से दिव्यांग, महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे मां मनसा देवी के दर्शन करने नहीं पहुंच पा रहे हैं। रोपवे बंद होने से हर की पैड़ी, अपर रोड, मोती बाजार का समस्त व्यापार चौपट हो गया है। कोरोना की मार के चलते कुंभ मेला फेल होने और कावड़ यात्रा बंद होने से व्यापारी बेहद दुश्वारियों को सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोपवे बंद होने से मां मनसा देवी मंदिर को मिलने वाली दानराशि में भारी कमी आयी है।

मंदिर ट्रस्ट कर्मचारियों को वेतन और अन्य सुविधाएं देने में भारी दिक्कतों का सामना कर रहा है। त्रिवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदूवादी भारतीय जनता पार्टी सरकार की स्थिति कालिदास की तरह हो गई है। वह जिस डाल पर बैठी है, उसे ही काट रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द रोपवे संचालन शुरू कराए। मां मनसा देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज बिश्नोई ने कहा कि व्यापारियों के सब्र टूट चुका है। यदि रोपवे संचालन जल्द शुरू नहीं किया गया तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हरि सिंह सोनी ने कहा कि रोपवे सेवा बंद होने से सभी व्यापारी परेशान हैं तथा भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। प्रदर्शन करने वालो में राजेश गुप्ता, रवि कुमार लड्डू, विनोद पहलवान, नितीन जाटव, राकेश जाटव, राजेन्द्र जाटव, मनीष तोमर, पवन कुमार, मिन्टू कुमार, महेश महेश्वरी, अजय विश्नोई, हरि सिंह सोनी, तरूण कुमार, संतोष शर्मा, लक्की, गोपाल आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *