वार्ड 9 में शहरी विकास मंत्री ने किया राशन वितरण

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

जनता के सबसे अधिक हितैषी साबित हुए मंत्री मदन कौशिक-चंद्रकांत पाण्डे

हरिद्वार, 29 अप्रैल। वार्ड नंबर 9 ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया। महामंत्री युवा मोर्चा सप्तऋषि मंडल चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि हरिद्वार विधानसभा में प्रत्येक वार्ड में मंत्री मदन कौशिक द्वारा जो राहत सामग्री दी जा रही है। उसेे लोग पसंद कर रहे हैं। सभी खुश हैं कि इस आपदा में केवल मंत्री मदन कौशिक द्वारा सहायता दी जा रही है। सूखे राशन तथा भोजन की व्यवस्था भाजपा के सभी नेता व पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्र में कर रहे हैं। घर घर बिना भेदभाव राशन वितरण किया जा रहा है। लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं।

लोगों का भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस की मेयर के तरफ से कोई सुविधा नहीं दी जा रही। उल्टे जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। जिन्हें राशन मिल रहा है वे उसमें कोई कमी नहीं बता रहे हैं। सभी को भरपूर मात्रा में राशन दी जा रही है। राशन मिलने पर पूरे शहर की जनता शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर रहे हैं। चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुए विपरित हालात में विकास पुरूष मदन कौशिक जनता के सबसे अधिक हितैषी बनकर सामने आए हैं। विपक्ष के लोग अर्नगल आरोपा लगा हैं। जनता सबकुछ समझ रही है कि इस संकट काल में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जनता का पूरा ख्याल रखा है। जब तक लाॅकडाउन चलेगा तब तक सबकी पूरी मदद की जाएगी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *