नीरज छाछर
हरिद्वार, 27 जून। पुराने कांग्रेसी व श्रमिक नेता सुरेंद्र तेश्वर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। सुरेंद्र तेश्वर ने बताया कि वे और उनका पूरा परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है। कांग्रेस लंबे समय तक देश व प्रदेश की सता में रही। लेकिन उन्होंने पार्टी से कभी किसी राजनैतिक लाभ की आशा मन में नहीं रखी। वर्तमान परिस्थितियों व अस्वस्था के चलते हुए उन्होंने पार्टी की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया।
भविष्य में सिर्फ मजदूर संगठन के लिए काम करेंगे। जो भी दल या नेता मजदूरों के प्रति सहयोग व सहानुभति रखेंगे उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को त्याग पत्र भेजने के साथ इसकी प्रति महानगर कांग्रेस अध्यक्ष को भेजी है।