वेस्ट सामग्री से पार्क को दिया नया लुक

Business Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 16 जून। बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान टीम ने कनखल स्थित गंगा वाटिका को पुरानी वस्तुओं से सुन्दर बनाने का अभियान जारी रखते हुए पार्क में पुराने टायरों, प्लास्टिक की बोतलों, पत्थरों आदि से भव्य रूप प्रदान करते हुए पार्क का सौन्दर्यकरण किया। संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि विदेशों की तर्ज पर गंगा वाटिका कनखल के लोगों के लिए समर्पित भावना से वृद्धजन, महिलाओं व बच्चों के लिए पार्क का सौन्दर्यकरण किया गया है। सुबह शाम टहलने वाले लोग इस पार्क में चहलकदमी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वाटिका में एक सौ ग्यारह पौधे लगाए गए हैं। पार्क को पूरी तरह से नयी लुक प्रदान की जा चुकी है।

बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग गंगा वाटिका पार्क में घूमने के लिए पहुंचते हैं। शिखर पालीवाल ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की कि अनावश्यक रूप से पार्क में गंदगी ना फैलाएं। पार्क को सुन्दर बनाए रखने में सभी को अपना सहयोग देना चाहिए। शुभांग, गौरव व शुभम ने कहा कि लगातार गंगा वाटिका को सुन्दर बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पेड़ पौधों के साथ वेस्ट सामग्री से पार्क की साज सज्जा भी की जा रही है। पार्क का सौन्दर्यकरण लोगों को आकर्षित कर रहा है। गंगा वाटिका पार्क हरियाली का मुख्य स्रोत बना हुआ है।

जल्द ही पार्क की सभी कमियों को टीम भावना के साथ पूरा करने के लिए संयोजक शिखर पालीवाल के नेतृत्व में दूर किया जा रहा है। जल्द ही पार्क को और अधिक भव्यता प्रदान करने के लिए नई लुक प्रदान की जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि पार्को को भव्य व सुन्दर बनाने में सहयोग देना चाहिए। गंदगी पार्को में नहीं फेंकनी चाहिए। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा। टीम के सदस्य लगातार पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन का संदेश भी लोगों देते चले आ रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *