जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने ग्रहण किया कार्यभार अधिकारियो, कर्मचारियों ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 मई। नव नियुक्त जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को कलक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कोषागार का निरीक्षण किया तथा कोषागार के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं, जनसमस्याओं का निस्तारण, अतिक्रमण आदि के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जो भी प्राथमिकतायें निर्धारित की गयी हैं, उन्हें पूरे मनोयोग से अमीलीजामा पहनाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी का कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीरसिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.एल. शाह, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, एआर काॅआपरेटिव राजेश चैहान, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *