किस पर लगा डेढ़ करोड़ का जुर्माना,पढे़ खबर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय हरिद्वार द्वारा जनपद के तहसील भगवानपुर क्षेत्र से लगातार आ रही अवैध खनन/ भंडारण की शिकायतों के क्रम में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। गत कई दिवसों से क्षेत्र से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिलने के कारण राजस्व/खनन एवम पुलिस विभागों द्वारा रात में भी कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन / भंडारण में लिप्त क्रैशर पर कड़ी कार्यवाही निर्देशो के क्रम में उप जिलाधिकारी भगवानपुर एवम भूवैज्ञानिक/ खनन अधिकारी द्वारा तहसील के बुग्गावाला क्षेत्र में क्रैशर का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के दौरान 02 करेस्रो न्यू जय भवानी और नीलकंठ क्रैशर को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज किया गया। दोनो क्रैशर पर लगभग 1.5 करोड़ की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।
अन्य निर्माणाधीन क्रैशर की जे0सी0बी0 मशीन को सीज करते हुए अवैध खनन/ भंडारण की कर आख्या भेजी गई।
अन्य क्रैशर (गणेश), पर भी अवैध/ भंडारण खनन के अंतरगत लगभग 65 लाख का जुर्माना लगाया गया।
लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।
जनपद में अवैध खनन/ परिबहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *