पांच लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 मार्च। थाना बहादराबाद पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया है। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत ग्राम शांतरशाह से गिरफ्तार की गयी महिला आरोपी के कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल दिनेश चैहान, होमगार्ड प्रदीप कुमार व महिला होमगार्ड बबली रानी शामिल रहे।