विडियो:-भाजपा नेता दीपक टंडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 अप्रैल। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में निकाले गए रोड़ शो में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाजपा नेता व खादी ग्रामोद्योग के सदस्य दीपक टंडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। खन्ना नगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने स्वागत के दौरान उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर आतिशबाजी करते हुए जमकर नारेबाजी की।

खादी ग्रामोद्योग के सदस्य दीपक टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन से भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत निश्चित रूप से भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। विपक्ष के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं

कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के चलते ही उनके कार्यकर्ता भाजपा की अच्छी रीति नीतियों से प्रभावित हैं। दीपक टंडन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। लोगों को समर्थन पार्टी को मिल रहा है।