सक्षम ने भगवानपुर इकाई का गठन कर पदाधिकारी मनोनीत किए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 फरवरी। भागीरथी दिव्यांगजन सेवा संस्थान के संस्थापक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी डा.पहल सिंह सैनी की अध्यक्षता में ग्राम बिंदु खड़क में आयोजित बैठक में सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने अनिल सैनी को भगवानपुर विकासखंड संयोजक और दिव्यांग बिट्टू राठी को सह संयोजक मनोनीत किया। इस दौरान सक्षम के प्रांत सह सचिव अनंत मेहरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रकोष्ठ एवं आयाम के संबंध में जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि जनपद के सभी विकासखंड में सक्षम की इकाईयां गठित की जाएंगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा.पहल सिंह सैनी ने सक्षम द्वारा दिव्यांग वर्ग की चिंता करने पर आभार प्रकट किया एवं समाज के वंचित वर्ग को स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान दारा सिंह, कुलदीप सैनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महकार सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेंद्र कश्यप, पवन कश्यप, अंकुर सैनी, सेठपाल परमार, मनीष परमार, रजत परमार, आदित्य कुमार, अश्वनी सैनी, नीरज कश्यप, अशोक सैनी, ऋषिपाल सैनी, सत्येंद्र सैनी, ईश्वर चंद सैनी, शोभाराम सैनी, विजेंद्र सिंह सैनी, सोरन सिंह, भगवानपुर के सेवानिवृत्ति एडीओ जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे।