सीए सप्ताह के अंतर्गत किया योग दिवस का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 जून। आईसीएआई की हरिद्वार शाखा द्वारा आयोजित किए जा रहे सीए सप्ताह के चैथे दिन योग दिवस का आयोजन किया गया। योग दिवस में सीए व उनके परिजनों तथा छात्रों ने भाग लिया। आईसीएआई हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष सीए गिरीश मोहन ने कहा कि आधुनिक युग में तनाव कम करने और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग रामबाण है। साथ ही यह रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। योग के निरंतर अभ्यास से एकाग्रता मे वृद्धि होती है।

ओम आरोग्यम मंदिर के संस्थापक योगी रजनीश ने सभी को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगी रजनीश ने बताया कि योग के निरंतर अभ्यास से मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से सदैव स्वस्थ रहता है। योग से कई असाध्य रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर सीए गिरीश मोहन, सीए प्रबोध जैन, सीए आशुतोष पांडे, सीए अनिल वर्मा, सीए अर्पित वर्मा, सीए अंकित वर्मा, सीए विकास बंसल, सीए सुमित शर्मा, सीए अमन भारद्वाज, सीए वासु अग्रवाल, आदित्य मोहन, श्रुति शर्मा, नीरजा मोहन, कुसुमलता, नयना मोहन, खुशी कटारिया, मनीषा आदि मौजूद रहे।