निर्मल गणपति संघ ने सादगी के साथ किया श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 27 अगस्त। निर्मल गणपति संघ ने कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष 11वां गणपति महोत्सव को सादगी के साथ मनाया। पूर्व में 10 वर्षों तक भगवान गजानंद का सुंदर पंडाल और प्रतिदिन भगवान की भजन संध्या और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्मल गणपति संघ की तरफ से आयोजित होते थे। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार भगवान को मनोकामना महाकाली मंदिर में स्थापित कर भगवान गजानन गणपति की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी।

निर्मल गणपति संघ के समस्त साथियों, निर्मला सराय, गरीब दास आश्रम एवं निरंजनी अखाड़ा के गणपति परिवारों ने बहुत ही सादगी से सूक्ष्म शोभायात्रा निकालते हुए भगवान श्रीगणेश प्रतिमा को ओम पुल घाट पर विसर्जन के लिए ले जाकर पूजा, अर्चना आरती के उपरान्त विसर्जित किया गया। इस अवसर पर गणपति संघ के संयोजक रमेशचंद्र जोशी, नरेश शर्मा, टीटू, अनिल कुमार अरोड़ा एवं निर्मल गणपति संघ के अध्यक्ष राजू मनोचा, कार्यवाहक अध्यक्ष जॉनी अरोड़ा, महामंत्री सुनील मनोचा, नीरज जैन, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, हरीश खत्री, मोनू वर्मा तथा मीडिया प्रभारी मोहन सिंह, वरिष्ठ सलाहकार सोहन सिंह, शशि शर्मा, बीना भाटिया, विमला, आरती, पूजा मनोचा, काजल, प्रेरणा, ममता, नेहा सचदेवा, संतोष, नंदिनी शर्मा, गुड़िया, भावना, उपासना, तानिया, इशिका रितिका, आदि समेत छोटे-छोटे बच्चों ने शोभायात्रा में भाग लिया।

इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल कुच्छल, पंकज अहूजा, राहुल ने प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान किया तथा वैदिक विद्वत ब्राह्मण सुधीर शर्मा ने भगवान श्रीगणेश की पूर्ण विधि-विधान से पूजा पाठ सम्पन्न कराया। इस अति सूक्ष्म शोभायात्रा में यातायात व्यवस्था को संभालते हुए अनूप मनोचा, मुकेश मनोचा, अमन यादव, शिवा आदि ने अपना योगदान प्रदान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *