Uksssc पेपर लीक पर युवा कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 22 सितम्बर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का परीक्षा पत्र लीक होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में परशुराम चौक पर डाइपर और समूह ‘ग‘ की किताबें लेकर सरकार और अधीनस्थ्क सेवा चयन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि पेपर लीक होना सरकार की बड़ी नाकामी है।

ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बार बार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। लोक सेवा आयोग लीक सेवा आयोग बनकर रह गया है। कैश खुराना ने कहा कि जब सरकार वोट चोरी से बनेगी तो परीक्षाओं में भी चोरी होगी। नकल माफिया सरकार पर हावी है। जिन पर कार्यवाही होनी चाहिए।
नितिन तेश्वर, तरुण व्यास ने कहा कि सरकार को प्रदेश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। हाकम सिंह अंदर था और परीक्षा का पेपर बाहर आ गया। इस मामले से प्रदेश की छवि भी धूमिल हुई है। सरकार रोजगार देने में पीछे और पेपर लीक में आगे है। जब परीक्षा सही से नहीं करवा सकते तो आयोग बंद कर देना चाहिए। इस अवसर पर दीपक टंडन, मनोज सैनी, वसीम सलमानी, विशाल प्रधान, सार्थक ठाकुर, लक्की महाजन, ऋषभ वशिष्ठ, सागर बेनीवाल, समर्थ अग्रवाल, मृत्युंजय पांडे, निखिल सौदाई, प्रथम, अंकित, प्रतीक अरोड़ा, दीपक पांडे, संदीप आदि शामिल थे।