अमरीश
हरिद्वार, 22 मई। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक के नेतृत्व में तीन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कृष्णा नगर स्थित मेयर कैम्प कार्यालय पर मेयर प्रतिनिधि व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने केशव लच्छी राम, गुड्डू पांडे, पंकज पांडे को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर कांग्रेस में शामिल किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर युवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अधिक से अधिक युवाओ को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से परेशान होकर लोग वर्ष 2022 में तख्ता पलट देंगे। बीजेपी ने जनता के साथ सदैव धोखा किया है। कोरोना महामारी में भी बीजेपी जनता को लूट रही है। गरीब मजदूर, श्रमिको के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जा रहा है। लोग अब कांग्रेस में विश्वास रख रहे हैं।
बीजेपी पूंजीपतियों की सरकार है। युवाओ को रोजगार देने में बीजेपी सरकार नाकाम साबित हुई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता हो या विधायक सभी परेशान हैं और अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। नितिन कौशिक ने कहा कि भाजपा ने सदैव लोगो को तोड़ने का कार्य किया और कांग्रेस सदैव जोड़ती रही है। युवा बीजेपी से बहुत परेशान हैं। 2022 में होने वाले चुनाव में युवाओ की अहम भूमिका रहेगी। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पूरे जोर से चुनाव में कार्य करेगा। आगे भी ऐसे ही और युवा कांग्रेस में शामिल होंगे। इस अवसर पर पराग मिश्रा, सतेंद्र वशिष्ठ, जेपी सिंह, दीपक उपाध्याय, अमित राजपूत, राजकुमार ठाकुर, सुनील माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।