आशिहारा कराटे फेडरेशन आॕफ इंडिया को मिली फिट इंडिया से मान्यता

Sports
Spread the love

तनवीर


शारीरिक व्यायाम से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता-अमित कुमार चौधरी
हरिद्वार, 31 मई। आशिहारा कराटे फेडरेशन आॅफ इंडिया को भारत सरकार के खेल मंत्रालय से फिट इंडिया के तहत मान्यता मिलने पर फेडरेशन के उत्तराखण्ड चीफ अमित कुमार चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का आभार जताया है। अमित कुमार चौधरी ने कहा कि मान्यता मिलने से खिलाड़ियों और कोच में उत्साह की लहर है। इससे खिलाड़ियों और कोच को बहु लाभ मिलेगा।

चौधरी ने बताया कि आशिहारा कराटे फेडरेशन पिछले पच्चीस सालों से युवाओं में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, भयहीनता, नशे से दूरी, महिलाओं एवं बालिकाओं का सशक्तीकरण करने के साथ उन्हें एक स्वस्थ नागरिक बनने की प्रेरणा दे रहा है। फिट इंडिया से मान्यता मिलने के बाद बहुत जल्द खेलो इंडिया से भी मान्यता मिल जाएगी।

जो खिलाड़ी भरपूर फायदा मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्टस एक ऐसा गेम है। जिसे युवक, युवतियां, पुरूष व महिलाएं सभी अपनाकर अपने आपको फिट व आत्मनिर्भर बना सकते हैं। बताया कि कोरोना काल में भी नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी को मार्शल आर्ट का अभ्यास अवश्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *