भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैदर नकवी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 31 जनवरी। वरिष्ठ भाजपा नेता हैदर नकवी साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कांग्रेस में शामिल होने पर फूलमाला पहनाकर हैदर नकवी व उनके साथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं।

महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं का कोई समाधान सरकार नहीं कर पायी है। परेशानियां झेल रहे लोग बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रहे हैं। हैदर नकवी के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हैदर नकवी ने कहा कि लंबे अर्से से भाजपा में विभिन्न पदों पर काम किया। लेकिन कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की कोई तरजीह भाजपा में नही मिल रही थी।

युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। मजदूर किसान महंगाई से त्रस्त है। महंगाई के चलते महिलाओं के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम कांग्रेस की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकबर खान ने कांग्रेस में सम्मिलित होने पर हैदर नकवी व उनकी टीम का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में फिरोज हैदर, अली हसन, मोहम्मद अजहर, सालिम हुसैन, एहतेशाम, नूर मोहम्मद, मुंतजिर, जीशान हैदर, सोहराब आदि प्रमुख रहे। गौरतलब है कि हैदर नकवी भारतीय जनता पार्टी में मंडल प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मंडल मंत्री आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *