विडियो:-धरने पर बैठी महिला पहलवानों को उठाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 मई। दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों को उठाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महिला पहलवानों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी और महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि महिला पहलवान पिछले 1 माह से जंतर मंतर पर बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठी हुई हैं। केंद्र सरकार ने न्याय की मांग कर रही महिला पहलवानों को पुलिस के बल पर धरने से उठा दिया।

अफसोस की बात यह है कि यह सब उस दिन हुआ जिस दिन लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था। इससे साफ है कि देश की सत्ता अपने खिलाफ उठने वाली हर एक आवाज से डरती है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और ओ.पी. चौहान ने कहा कि एक तरफ नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था और दूसरी तरफ जंतर मंतर पर देश के खिलाड़ियों के साथ दिल्ली पुलिस केंद्र की सरकार के इशारे पर बलपूर्वक कार्यवाही कर रही थी। जो कि लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। पार्षद राजीव भार्गव और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि देश की महिला खिलाड़ियों के साथ इस तरह के रवैये से यह साफ हो गया है कि हताश और निराश केंद्र सरकार डरी हुई है और अपने खिलाफ उठने वाली हर एक आवाज को दबाना चाहती है।

जिसे कांग्रेस जन कतई भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस वरूण बालियान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि जंतर मंतर पर की गयी कार्यवाही से साफ है कि केंद्र सरकार किसी भी वर्ग की हितेषी नहीं है और जो लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आए थे। आज बेटियों के साथ हो रहे अन्याय में भागीदार बन रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन में पार्षद इसरार सलमानी, सद्दीक गाड़ा, सुहैल कुरैशी, मेहरबान खान, पार्षद प्रतिनिधि पुनित कुमार, तहसीन अंसारी, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना, महासचिव शुभम जोशी, ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा, विमल शर्मा साटू, जतिन हाण्डा, अमित नौटियाल, फुरकान अली, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक उपाध्याय, यशवंत सैनी, तरूण व्यास, नकुल माहेश्वरी, विपिन पेवल, दीपक पाण्डेय, संजय पारचा, राजेन्द्र जाटव, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, बिंदेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राहुल चैधरी, धनीराम शर्मा नीटू, सचिन पालीवाल, रियाजुल अली, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, हरद्वारी लाल, ऋषभ अरोड़ा ,सोनू लाला, प्रदीप बजाज, इरफान अली, गौरव चैहान, सौरभ सैनी, मेहरबान अली, आरिफ अल्वी, आकिल त्यागी, इमरान अली, मोनू कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *