कमल खडका
हरिद्वार, 2 सितम्बर। कृष्णा नगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि युवाओं का भविष्य कांग्रेस में ही सुरक्षित है। बीजेपी की नीतियों से निराश युवा लगातार कांग्रेस में सम्मिलित हो रहे हैं। बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। जिससे युवा हताश व निराश हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार के पास युवाओं के लिए कोई नीति नहीं है।
रोजगार के नाम युवाओं को झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। रोजगार नहीं मिलने युवा वर्ग में निराशा बढ़ रही है। स्थानीय स्तर पर फैक्टरियों और कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार की बात कही गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस बेरोजगार युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। अशोक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में बहुत अधिक संख्या में युवा कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त है। युवा वर्ग स्वयं को छला हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ही लड़ सकती है। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में यशवंत शर्मा, मन शर्मा, हर्ष शर्मा, शशांक चैहान, अनुज राजा, राम राणा, अर्पित शर्मा, अंकित शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, तेजस्वी गुप्ता आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व सभासद हरीश शेरी, बीना कपूर, सुषमा सहगल, नितिन तेश्वर, त्रिपाल सिंह, गौरव शर्मा, सुमित भाटिया, मनोज सैनी, वसीम सलमानी, अमित राजपूत, मनोज जाटव, जगदीप अस्वाल आदि मौजूद रहे।