मोतीचूर रेंज में पर्यटको को दिखाई दिया बाघ, देखें वीडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

राजा जी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में प्रथम बार पर्यटक को बाघ दिखा। बाघ के दीदार के बाद पर्यटक काफी हर्षित है। इस वर्ष सफारी शुरू होने के बाद मोतीचूर मे सैलानियों का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। मोतीचूर रेंज सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। मोतीचूर रेंज में हाथी हिरण सांभर मनमोहक मोर जंगली मुर्गी या गीदड़ लोमड़ी एवं सुंदर वृक्ष सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

कलकल बहती नदियां, हरियाली मोतीचूर रेंज में पर्यटको को खींच लाती है। रेंज में बाघ देखने से सैलानी काफी खुश है। अपनी प्रतिक्रियाएं भी उनके द्वारा दी गई। साथ ही बाघ देखने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाली गई। रेंजर महेंद्र गिरी ने बताया कि पर्यटको को पहली बार बाग दिखाई दिया है मोतीचूर रेंज में जंगली जानवरों की भरमार है। रेंज के सुंदर दृश्य सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जंगल सफारी शुरू होते ही बाघ का देखना पर्यटकों के लिए सुखद अनुभव है।

टाइगर को देखने के लिए पर्यटक आते रहते है। मगर अभी तक किसी को भी इस विशालकाय नर बाघ के दर्शन नही हुए थे। मगर आज यंहा आने वाले पर्यटकों को जब उसके दीदार हुए तो सैलानियों की खुशी देखते ही बन रही थी। वही हल्द्वानी से यंहा पँहुची पर्यटकों ने कहा कि वे कई बार यंहा आये है,मगर पहले कभी इसके दीदार नही हुए। आज जब से यह दिखा है उन में उत्साह बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *