विडियो:-पार्क को किराए पर देने तथा दुकानों का निर्माण कराए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Politics
Spread the love

अमरीश

सार्वजनिक पार्क को खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा-महेश प्रताप राणा
हरिद्वार, 1 फरवरी। शिवालिक नगर के सार्वजनिक पार्क को किराए पर दिए जाने व पार्क में दुकानों का निर्माण किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक की मिलीभगत से शिवालिक नगर में आर कलस्टर के सार्वजनिक पार्क को किराए पर देकर व पार्क में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष व विधायक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सार्वजनिक पार्को को खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस कार्यकर्ता भूख हड़ताल और आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। ब्लाॅक अध्यक्ष गुलबीर सिंह ने कहा कि नगर पालिका का अब तक का कार्यकाल पूरी तरह विफल साबित हुआ है। नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गयी है। नगर पालिका क्षेत्र संयोजक अशोक उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता के साथ है। किसी भी सूरत में पार्क के अंदर दुकानों का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। पार्क से सभी अवैध कब्जे भी हटवाए जाएंगे।

इस अवसर पर मनीराम बागड़ी, लक्ष्मी प्रसाद, अब्दुल अजीज खान, पीएल कपिल, अम्बिका पाण्डेय, जान मोहम्मद अंसारी, रविन्द्र कुमार, राजीव शर्मा, कमल रोहेला, यूएन सिंह, डा.डीडी सरीन, रणजीत पाण्डेय, एलएस रावत, प्रीतम सिंह, बिजेंद्र चैहान, नरेश शर्मा, सुमित्रा देवी, एनसी शर्मा, सतेंद्र वर्मा, रघुवीर सिंह, बीएस रावत, एस शर्मा, विनोद कुशवाहा, सूरज प्रसाद, मेहर सिंह, जेएल दोहरे, सोदान सिंह, रूप सिंह, टीके वर्मा, विनय कुमार, विनोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *