सपा में शामिल हुई भाजपा नेत्री

Uncategorized
Spread the love

राहत अंसारी


सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने प्रदान की पार्टी की सदस्यता
हरिद्वार, 21 जनवरी। वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरिता अग्रवाल भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गयी। ललतारौ पुल स्थित सपा कार्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने सरिता अग्रवाल को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। सरिता अग्रवाल का स्वागत करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी के फर्क को समझ चुके कार्यकर्ताओं का भाजपा लगातार मोहभंग हो रहा है

जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। सपा के महानगर अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति व झूठे वादों से जनता तंग आ चुकी है। भाजपा में महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा शासन में आसमान महंगाई आसमान छू रही है। जिसके चलते महिलाओं को रसोई चलाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। चिकित्सा व शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। व्यापारियों का व्यापार चैपट हो चुका है। इस बार सभी मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

सपा में शामिल हुई डा.सरिता अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की राजनीति में महिलाओं का कोई स्थान व सम्मान नही है। भाजपा महिलाओं को सम्मान देने की कोरी घोषणाएं तो करती है लेकिन वास्तविकता बहुत अलग है। भाजपा के राज में सबसे ज्यादा महंगाई की मार महिलाओं पर ही पड़ी है। घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि, खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ने से प्रत्येक वर्ग परेशान है।

नारी शक्ति विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी साजिद अंसारी, सोम प्रधान, वैभव कुमार, गुलबहार, आशीष राजपूत, देव राणा, अक्षय, तरुण शर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *