वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से डबल इंजन सरकार करा रही विकास कार्य-प्रहलाद जोशी’

Politics
Spread the love

तनवीर


वरिष्ठजनों का आशीर्वाद से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा-मदन कौशिक
हरिद्वार, 31 दिसम्बर। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से लगातार विकास कार्य कर रही है। ऋषिकुल मैदान में आयोजित वरिष्ठ जन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से ही भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि सरकार प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा 2022 में सत्ता में आ रही है।

प्रदेश में जितने विकास कार्य इन 5 सालों में हुए हैं। उतने पूर्व के 50 वर्षों में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि घर-समाज में बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कई बार वह अपने उद्बोधन में क्या बोल जाते हैं उन्हें खुद पता नहीं होता। इससे उनकी गंभीरता का पता चल जाता है।

उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों का अपमान और सैनिकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का काम किया है। यह वही कांग्रेस है जो दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के लिए अपशब्दों का प्रयोग करती थी और आज उनकी शहादत पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है और जो विकास कार्य शेष हैं। वह भी शीघ्र अति शीघ्र पूरे होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह काम और जन सेवा करती है। होली, दिवाली, रक्षाबंधन जैसे कार्यक्रमों को सामूहिक रूप में मना कर एक ओर जहां संस्कृति का संरक्षण करती हैं। वहीं दूसरी ओर वैचारिक राष्ट्रवाद का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। 2002 से हरिद्वार की जनता का आशीर्वाद उन्हें निंरतर मिल रहा है। 2002 के हरिद्वार और 2022 के हरिद्वार में जब लोग तुलना करते हैं तो जमीन आसमान का फर्क नजर आता है।

यह सब विकास कार्य हरिद्वार की जनता के आशीर्वाद से ही संभव हो पा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। कार्यक्रम में 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को मंच पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, तरुण नैयर, प्रमोद शर्मा, जगदीशलाल पाहवा, राजेंद्र राय, महेश गौड़, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, विमल दयानी, सुरेश गुलाटी, सुभाषचंद्र, रविदत्त पप्पी, बृजेश चैधरी, शिवम बंधु गुप्ता, संजीव त्यागी, चंद्रकांत पांडे, विदित शर्मा, प्रमोद शर्मा, अश्विनी चैहान, सरिता सिंह, सरोज जाखड,़ पार्षद नेपाल सिंह, मोनिका सैनी, निशा नौडियाल, विनीत जोली, विवेक उनियाल, सपना शर्मा, श्यामल दबोडिया, रामेश्वर दयाल, पदम प्रकाश शर्मा, बिन्नी पंडित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *