विडियो :-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने पर मनसा देवी मदिर में की गयी विशेष पूजा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

समाजसेवा के लिए सदैव समर्पित हैं श्रीमहंत रविन्द्रपुरी-अनिल शर्मा

ढ़ोल नगाड़ो के साथ मिठाई बांटकर मंदिर के ट्रस्टियों व पुजारियों ने जताया हर्ष

हरिद्वार, 26 अक्तूबर। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने पर माँ मनसा देवी मंदिर में मंदिर के ट्रस्टियो अनिल शर्मा, बिंदु गिरी, राजगिरी व पुजारियों ने पूजन कर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की दीर्घायु और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में ढ़ोल नगाड़ो के साथ हर्ष जताया।

ट्रस्टी अनिल शर्मा ने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बनने से मंदिर के समस्त ट्रस्टियों, पुजारियों, कर्मचारियों के साथ श्रद्धालुओं में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज हमेशा समाज सेवा को समर्पित रहते हैं। उनके अध्यक्ष बनने से अखाड़ा परिषद को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज अखाड़ा परिषद को आगे बढ़ाएंगे और सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देंगे। बिंदु गिरी एवं राज गिरी ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कोरोना काल में बहुत ही निष्ठा के साथ देश और राज्य सरकार की सहायता करने के साथ जरूरतमंदों की सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान किया।

इस अवसर पर पुजारी सुरेश तिवारी, बद्री प्रसाद मिश्रा, द्वारका प्रसाद मिश्रा, हेमलाल दुबे, विनय तिवारी, गुल्लू गिरी, पवन गिरी, राम भवन, हीरालाल, अमर उपाध्याय, गुड्डू तिवारी, मुन्ना पंडित, अमरनाथ मिश्रा, सचिन अग्रवाल, धीरज गिरी, दीप दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *