बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने दबोचा शातिर वाहन चोर,चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद

Crime
Spread the love



हरिद्वार, 12 नवम्बर। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गंगनहर के किनारे जंगल में झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी 10 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। जिनमें से पांच थाना बहादराबाद में दर्ज मुकद्मे से संबंधित हैं। पुलिस के अनुसार पूर्व में भी वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका आरोपी स्मैक के नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करता था।

एसएसपी नवनीत सिंह ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में बाजार चौकी प्रभारी विकास रावत ने पुलिस टीम के साथ गश्त और चेकिंग के दौरान लोहे के पुल के पासव गंगनहर की और जंगल से आने वाले सुनसान कच्चे रास्ते पर बाइक सवार एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम दीपक पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम तेलीवाला रसूलपुर थाना पिरान कलियर बताया। मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मोटरसाइकिल उसने आराध्या नर्सिंग होम बहादराबाद के पास से चोरी की थी।

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने गंगनहर किनारे जंगल में झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी 9 अन्य मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल राजवर्धन, कांस्टेबल बलवंत सिंह, पंकज बिष्ट, विक्रम सिंह, अवनेश राणा शामिल रहे।

Leave a Reply